फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Winner student and coach honored

ट्राफी विजेता छात्रा और कोच का हुआ सम्मान

Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Winner student and coach honored
कोपागंज। बलिया के वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित देव भगवती लाल स्मृति स्टेट लेवल बैडमिंटन टूर्नामेंट की ट्राफी लौटी कंपोजिट विद्यालय झंझवा पहुंची अनिता और कोच प्रवीण श्रीवास्तव को विद्यालय में सम्मानित किया गया। अध्यापकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। छात्रा को नकद पुरस्कार दिया गया और केक काटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

बलिया के वीर लोरिक स्टेडियम में 13 एवं 14 फरवरी को आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया समेत अन्य जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कंपोजिट विद्यालय झझवा की छात्रा कल्याण और अनिता ने गाजीपुर की बालिकाओं को डबल में हराकर ट्राफी अपने नाम किया। सिंगल में कल्याणी ने वाराणसी की अंशिका को परास्त कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विद्यालय में कोच प्रवीण श्रीवास्तव एवं छात्रा अनिता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अमेरिका, प्रधानाध्यापक सरोज सिंह, प्रतिभा राय, डॉ. गिरिजा यादव, सुनीता, राजू, चिंता, सोनिया, देवंती, सम्भा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed