फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will take over the reins of the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर की बागडोर संभालेंगे 107 चिकित्सक

Mon, 09 Aug 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Will take over the reins of the third wave of Corona
मऊ कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से चौकन्ना है। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के दृ ष्टिगत जिले में 107 चिकित्सकों की टीम के साथ कुल 547 पैरामेडिकल स्टाफ पूरी तरह से कोरोना से लड़ने को तैयार हैं। जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके साथ ही पीकू वार्ड व अधिक से अधिक टीकाकरण विभाग की प्राथमिकता पर है। तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा संक्रमित होने की आशंका के तहत अलग से चिकित्सक और पैरामेडिक स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए जिले में व्यापक स्तर पर विभाग द्वारा तैयारियां चल रही हैं। जिले में सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु 547 मेडिकल कर्मचारियों की टीम है। इनमें 107 चिकित्सक और 440 पैरामेडिकल स्टाफ हैं। तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका के चलते कई चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम नारायण दूबे ने बताया कि इस समय विभाग की प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण है। इसके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच चिकित्सकीय संसाधनों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। जिले में ऑक्सीजन सप्लाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15-15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed