फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will not be unnecessarily transferred

बेवजह नहीं किया जाएगा तबादला

Fri, 19 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 19 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Will not be unnecessarily transferred
नवागत पुलिस अधीक्षक ने अपने कहे अनुसार शुक्रवार को दस बजे से जनता की शिकायतें अपने कार्यालय में सुनी। इस बीच जो भी मामले आए उसका सीधे थानाध्यक्ष से बातचीत कर निष्पक्षता से निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन



 जनता दरबार में पहुंचे एक सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ नेताओं की शिकायत को उन्होंने सुना जरूर लेकिन दो टूक जवाब भी दिया। एक दरोगा को पुलिस चौकी से हटाने के लिए कहने पर उन्होंने कहा, नेताजी मैं ट्रांस्फर-पोस्टिंग में विश्वास नहीं करता। दरोगा की शिकायत है तो बताओ, जांच कराकर सीधे सस्पेंड करूंगा। बेवजह किसी को इधर उधर करना मेरी आदत नहीं।
विज्ञापन



नेताजी की शिकायत पर एसपी ने जब उक्त दरोगा की एक भी शिकायत पूछी, तो वे एक बाइक नहीं छोड़ने की बात कह पाए। पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने नेताजी को कहा कि जनता की शिकायत को लेकर वह बेधड़क पुलिस से मिलें, लेकिन मामला ट्रांसफर-पोस्टिंग का न होकर जनता के हित का हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



 साथ ही कहा कि वाहनों की चेकिंग कराने के पीछे उनका मकसद बेवजह शरीफ या आम लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था टाइट रखना है। कहा कि अगर किसी सम्मानित व्यक्ति को इससे परेशानी है तो वह अपना परिचय दे और सम्मानित व्यक्ति से परिचय कराए साथ ही वाहनों का कागजात आदि सही लेकर चले, किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी।


जनता दरबार में विवेचना से जुड़ी एक दरोगा की शिकायत आने पर उन्होंने तलब कर मामले में वार्ता को कहा। वहीं अधिकांश जमीनी संबंधि शिकायतें आने पर सभी से समाधान दिवस पर पहुंचकर थाने में मामला दर्ज कराने का सुझाव दिया।


 जनता दरबार में इस प्रकरण के बाद एक और सत्ता पक्ष से जुड़े नेताजी पहुंचे उन्होंने तो हद कर दी। बोले, एक दरोगा को हमारे यहां पोस्ट कर दीजिए तो वह मुस्कुराकर टाल गए। बोले, नेताजी जो आपके यहां दरोगा है उसकी सही शिकायत दर्ज कराइए, जांच कराऊंगा तभी हटेगा।



जनता दरबार के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि थानों पर भी जनता की शिकायतें सुनी जाएं और उसका निस्तारण हो ताकि उनके यहां भीड़ कम लगे। वैसे वह हर मामले को सुनने के लिए बैठे हैं। जन शिकायतों का निष्पक्षता से निस्तारण करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed