फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will not be tolerated exploitation

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शोषण

Sat, 13 Oct 2018 12:09 AM IST
mau
mau Updated Sat, 13 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will not be tolerated exploitation
नगर के सहादतपुरा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मांगों को लेकर उपवास के दौरान प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी। - फोटो : mau
 उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के तत्वावधान में संविदाकर्मियों ने सालभर से बकाए वेतन सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर शुक्रवार को  सामूहिक उपवास किया। कहा कि बेरोकटोक जारी शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


 संघ के पूर्वांचल महामंत्री सूर्यदेव पांडेय ने कहा की बेरोजगारी का लाभ उठा कर विद्युत प्रबंधन द्वारा संविदाकर्मियों का आर्थिक शोषण बेरोकटोक जारी है। विद्युत प्रबंधन की लुंज-पुंज कार्यप्रणाली के कारण संविदाकर्मियों का शोषण रूक नहीं रहा है। बिजलीघरों पर कार्य करने के बावजूद लगभग 12 माह से अधिक अवधि का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा। पूर्व से जो भुगतान हो रहा है वह दो या तीन हजार अनियमित रूप से आरटीजीएस के बजाय नगद किया जा रहा है। ईपीएफ कटौती की धनराशि भी खाते में जमा नहीं की जा रही। साथ ही साथ ईएसआई का कार्ड नहीं बनवाए जाने से संविदा कर्मियों को विशेष कर विद्युत दुर्घटना की स्थिति में समुचित इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें विभाग से प्रमाणित परिचय पत्र तक नहीं दिया गया है। त्यौहार के मद्देनजर अधीक्षण अभियंता के अनुरोध पर शांतिपूर्ण सामूहिक उपवास को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर इसरारूल हक,  देवेंद्र यादव, कृष्णा सिंह, राम सिंह, रामाश्रय यादव, विजयकांत सिंह, बब्बन सिंह, रामचंदर, सुग्रीव कुमार मौर्या, विजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed