फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will have to wait for the train while burning in the sun

धूप में तपते हुए करना होगा ट्रेन का इंतजार

Sun, 13 Mar 2022 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait for the train while burning in the sun
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर टीनशेड न होने से यात्रियों को होती है परेशानी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सालभर बाद भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर टिन शेड नहीं लगाया जा सका है। इससे एक बार फिर यात्रियों को तपती धूप में गंतव्य तक जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि तत्कालीन महाप्रबंधक रेलवे ने टिनशेड लगाए जाने का आदेश दिया था। लेकिन एक साल बाद भी उस पर अमल नहीं किया जा सका है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। लेकिन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर टिनशेड नहीं लगाया जा सका है। यहां से साबरमती, सरयू यमुना एक्सप्रेस, उत्सर्ग, गोदान, शाहगंज पैसेंजर सहित छह से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इनके इंतजार में यात्री तेज धूप से परेशान होते हैं तो बरसात में भीग जाते हैं। इसके बाद भी प्लेटफार्म पर पूरा टिन शेड नहीं लगाया जा सका है। पिछले मार्च माह में तत्कालीन रेल महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान समस्या को देखते हुए टिनशेड लगाने का निर्देश दिया था। लेकिन साल गुजर जाने के बाद भी आला अधिकारियों ने उनके फरमान पर अमल करना मुनासिब नहीं समझा। हालत यह है कि यात्रियों को धूप में खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों के साथ विभिन्न संगठनों की मांग पर भी रेलवे इस प्लेटफार्म पर शेड लगवाने को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में अब इस साल भी यात्रियों को गर्मी में तपती धूप और बरसात में पानी के में भीगते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ेगा। नगर के जाहिद का कहना था कि प्लेटफार्म नंबर चार पर शेड न होने से परेशानी हो रही है। धर्मराज का कहना था कि प्लेटफार्म नंबर चार पर बरसात के समय तो ट्रेन पकड़ने के दौरान भीगना पड़ता है। रेलवे यात्री सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। गाजीपुर से आए सोनू यादव ने बताया कि तपती धूप में प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करना मुश्किलों भरा है। घोसी से आए उदयभान ने बताया कि प्लेटफार्म पर शेड न होने से बीमार व्यक्तियों को परेशानी हो रही है। रेलवे को समस्या का समाधान जल्द निकालना चाहिए। रेलवे स्टेेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से स्वचलित सीढ़ी बनवाई गई है। लेकिन यह किसी आला अधिकारियों के निरीक्षण के समय ही चालू रहती है, ऐसे यह अक्सर बंद रहती है। शिकायतों के बावजूद स्थानीय अधिकारी इसे चालू करान में रुचि नहीं ले रहे हैं। ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और दिव्यांगों को आ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अवकाश के दिन कार्यालय बंद है। प्लेटफार्म नंबर चार पर शेड के लिए टेंडर हुआ है या नहीं इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed