फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will continue to fight for our rights: OP Rajbhar

अपने हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी: ओपी राजभर

Tue, 22 Aug 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Will continue to fight for our rights: OP Rajbhar
घोसी विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को कोपागंज पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अपने हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत का पूरा लाभ सिर्फ एक ही जाति को मिला। अन्य पिछड़ी जातियां आज भी अपने उत्थान को तरस रही हैं। कहा कि अब समय आ चुका है कि अब अपनी हिस्सेदारी हम भी मांग सकते हैं। पार्टी बदलने के सवाल पर कहा कि सपा ने एक बार बसपा से एक बार कांग्रेस से एक बार रालोद से गठबंधन किया उनसे किसी ने कोई सवाल नहीं किया। ओमप्रकाश राजभर जब भी अपने समाज की दशा और दिशा को बदलने के लिए अगर किसी से गठबंधन करता है तो उसपर सवाल उठता है यह कहां तक लाजमी है। उन्हाेंने कहा कि पीडीए की बात करने वाली सपा को जब टिकट देने की बात आती है तो वह अपने बात से मुकर जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजभर समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। महराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट, ट्रेन और स्मारक सहित अन्य कार्य सिर्फ भाजपा ने किया है। ऐसे में आगे भी राजभरों की लड़ाई भाजपा के एनडीए के साथ रहकर लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed