फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wife's request...husband engineer still expresses inability to pay the expenses

Mau News: पत्नी की गुहार.......पति इंजीनियर फिर भी खर्च देने में जताता है असमर्थता

Mon, 18 Mar 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wife's request...husband engineer still expresses inability to pay the expenses
मऊ। हमारी शादी पारंपरिक तरीके से हुई है, लेकिन उसके बाद भी हमारे बीच पति पत्नी का रिश्ता जैसी कोई बात नहीं है। पति नोएडा में इंजीनियर है, अच्छा कमाता है, लेकिन मेरा भरण पोषण करने के लिए जब मैं खर्च मांगती हूं तो असमर्थता जताता है। यह गुहार रविवार को एक महिला ने पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श के सदस्यों के समक्ष शिकायत करते हुए कही। वहीं मौजूद पति का भी पक्ष सदस्यों ने सुना। जिसके बाद परामर्श के सदस्यों ने पति को दो महीने का वक्त दिया है जिसमें वो अपनी पत्नी को न केवल अपने साथ रखेगा, बल्कि उसे हक भी देगा। न देने की स्थिति में इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाने की चेतावनी सदस्यों ने दी।
विज्ञापन

इससे पहले चार घंटे तक चली इस बैठक में 34 मामले आए, इसमें 12 मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं दो दंतपी जिनके बीच लंबे समय से विवाद था, उन्होंने आपसी सहमती जताते हुए गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि दो मामलों में एफआईआर का निर्णय लिया गया तो आठ मामलों में प्रार्थी पक्ष की अनुपस्थिति अथवा दोनों पक्ष द्वारा अदालत में चल रहे मुकदमे के कारण बंद किया गया। इस मौके पर परिवार परामर्श के सदस्यों में अर्चना उपाध्याय,सर्वेश दूबे,मौलवी अरशद, शाहिद पेरिस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed