फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wife alleges that doctor husband kept his second wife hostage in the house

Mau News: पत्नी का आरोप, डॉक्टर पति ने दूसरी पत्नी के लिए घर में बनाया बंधक

Wed, 07 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wife alleges that doctor husband kept his second wife hostage in the house
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक पर उसकी पत्नी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल कर उसे और उसके बच्चों को घर में बंद कर बंधक बनाने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह पति-पत्नी के बीच प्रकरण पुराना है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले चार मिनट आठ सेकेंड के वीडियो में महिला ने बताया कि उसका डाॅक्टर पति ने उसके रहते दूसरी शादी कर लिया है। उसे और उसके दोनों बच्चों को घर में बंद कर बाहर से ताला लगाकर गया है। इसके अलावा एक ओर पुराना वीडियो के माध्यम में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने घर बंद करने से पहले शौचालय की सीट के साथ आरओ मशीन को भी तोड़ दिया गया। इस मामले में सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पति पत्नी के बीच काफी समय से विवाद है, इस मामले में पहले पति भी शिकायत कर चुका है, महिला द्वारा शिकायत की जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed