फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Widow's killer brother-in-law away from police's grip

विधवा का हत्यारोपी देवर पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 22 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Widow's killer brother-in-law away from police's grip
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मलिन बस्ती निवासी अतवारी का हत्यारोपी देवर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिशें दे रही है। उधर विधवा के घर पर मातम पसरा रहा। मृत विधवा की बेटियों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। बता दें कि भीटी मलीन बस्ती निवासी अतवारी के पति का निधन दो साल पहले हो गया था। अतवारी अपने चार बच्चों को लेकर जैसे तैसे परवरिश कर रही थी। थोड़ी सी पैतृक जमीन को लेकर उसका देवर सोनू निषाद अतवारी से रंजिश रखता था। बुधवार की सुबह जब अतवारी अपना गेट बंद कर रही थी तभी पीछे से उसके देवर सोनू ने किसी भारी चीज से उसके सिर प्रहार कर दिया। जिससे अतवारी की मौके पर ही मौत हो गई। अल सुबह घटना को अंजाम देकर सोनू फरार हो गया। मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने सोनू के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया तथा उसकी तलाश में जुट गई। उधर पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापे मारे लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इस बाबत कोतवाल डीके श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed