फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Why is the number of students falling in aided schools, BEO will prepare a report

Mau News: सहायता प्राप्त स्कूलों में क्यों गिर रही छात्रों की संख्या, रिपोर्ट बनाएंगे बीइओ

Sun, 05 May 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Why is the number of students falling in aided schools, BEO will prepare a report
मऊ। जिले में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की रिपोर्ट खंड शिक्षाधिकारियों को तैयार करनी होगी। खंड शिक्षाधिकारी संबंधित स्कूलों की रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा के महानिदेशक ने संबंधित स्कूलों की व्यवस्थाओं के साथ ही छात्र संख्या आदि की जानकारी मांगी है। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से 97 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल है। सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की स्थिति को बेहतर करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। काफी दिनों से सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के हालत अच्छे नहीं है। विद्यालयों में संसाधनों का अभाव है। शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसके चलते गुणवत्तापरक शिक्षा न मिलने से छात्र संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। शासन स्तर पर मिल रही शिकायतों को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच कराने के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों से निर्धारित फार्मेट पर जांच रिपोर्ट मांगा है। खंड शिक्षा अधिकारी जांच में पता करेंगे कि विद्यालय में छात्र संख्या कितनी है। विद्यालय में संसाधन, छात्रों की तुलना में शिक्षकों की संख्या सहित विभिन्न बिंदुओं को निर्धारित फार्मेट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन



जिले में संचालित सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में व्यवस्थाओं के साथ ही छात्र संख्या सहित विभिन्न बिंदुओं पर खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। समीक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संतोष कुमार उपाध्याय, बीएसए, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed