फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Who built the overhead tank of Tajopur, do not know

ताजोपुर का ओवरहेड टैंक किसने बनवाया, पता नहीं

Sat, 20 Feb 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Who built the overhead tank of Tajopur, do not know
नगर पालिका के वार्ड नंबर चार ताजोपुर में शोपीस बना ओवरहैड टैंक। - फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड चार ताजोपुर में पेयजल के लिए सात साल से तैयार ओवरहेड टैंक पहेली बन गया है। ईओ नगर पालिका, पीओ डूडा ने इससे अनभिज्ञता जताई है, तो जल निगम ने भी इस तरह का कोई निर्माण कराने से इनकार कर दिया। जबकि ओवरहेड टैंक से वार्ड की करीब दो हजार की आबादी पेयजल आपूर्ति का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

ताजोपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए 2014 में दस हजार लीटर का ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है, लेकिन अब तक यह नगर पालिका को हैंडओवर नहीं हो सका है। इससे ओवरहेड टैंक शोपीस बनकर रह गया है। वार्डवासियों के अनुसार, इसके लिए पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है। लेकिन, जलनिगम के एक्सईएन एमए किदवई ने विभाग की ओर ओवरहेड टैंक बनाए जाने से इनकार कर दिया है। उधर, ईओ नगर पालिका संजय मिश्र ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि नगर पालिका की तरफ से कोई ओवरहेड टैंक बनाया गया है। इस बाबत जब पीओ डूडा से पूछा गया तो उन्होंने भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन

---
दो हजार की आबादी पर 25 हैंडपंप
इस ताजोपुर वार्ड में 2 हजार की आबादी के लिए लगाए गए 25 हैंडपंप में 10 खराब पड़े हैं। अधिकांश वार्ड पेयजल की समस्या दूर न होते देखकर घरों में मोटर लगवाने का इंतजाम कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कई परिवार हैंडपंप के भरोसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आखिरकार ओवरहेड टैंक जिन्न की तरह अचानक प्रकट तो हुआ नहीं। नगर पालिका या जलनिगम इसकी जिम्मेदारी लेकर इसे जल्द शुरू कराए। - विपिन कुमार, वार्डवासी।
- 2014 से ओवरहेड टैंक बनने और पाइपलाइन बिछाने से पेयजल आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद थी। अब तक यह केवल भ्रष्टाचार का एक मामला प्रतीत हो रहा है। - जितेंद्र मिश्र, वार्डवासी।
- हैंडपंपों के भरोसे कब तक रहना होगा, आखिरकार जब ओवर हेड टैंक बनकर तैयार है तो नगर पालिका इससे हमें पेयजल मुहैया कराए। - बसंती देवी, वार्डवासी
- ओवरहेड टैंक नगर पालिका शुरू कराए या जलनिगम। लेकिन जल्द कराए, ताकि पेयजल संकट से निजात मिल सके। - कलावती देवी, वार्डवासी
इस ओवर हेड टैंक के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं हैं। इस संबंध में अभी कोई जानकारी देने में सक्षम नहीं हूं। - संजय कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका।
जब जानकारी में ही नहीं है तो ओवरहेड टैंक के हैंडओवर की प्रक्रिया का सवाल ही नहीं उठता। - एमए किदवई, एक्सईएन जलनिगम
मैं तत्काल इसकी जानकारी लूंगा। स्थिति ठीक होने पर ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। - अमित सिंह बंसल, डीएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed