{"_id":"6612e1ee5e832f2105040dc2","slug":"while-trying-to-save-the-driver-tractor-overturns-on-scooter-two-killed-mau-news-c-295-1-mau1003-111122-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चालक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर स्कूटी पर पलटा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चालक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर स्कूटी पर पलटा, दो की मौत
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली के बलिया मोड़ के पास शनिवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्कूटी पर ही पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अभी परिजन रास्ते में थे कि उसकी भी मौत हो गई।
सरायलखंसी थाना के बलिया मोड़ निवासी स्कूटी सवार सदानंद मौर्या (72) पुत्र स्व. राम शकल मौर्या शनिवार की देर रात को मुख्यालय से कोपागंज की तरफ जा रहा था। अभी वह बलिया मोड़ से कुछ दूर पहुंचा था कि अचानक स्कूटी सड़क पर ही पलट गई। उसके पीछे आ रहा तेज गति से ट्रैक्टर उसे बचाने के चक्कर में ब्रेक मार दिया, तेज गति से चल रहा ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर उसी स्कूटी सवार पर ही पलट गया। जिससे सरायलखंसी थाना के मुसरदह निवासी ट्रैक्टर चालक कपिल राजभर (40) पुत्र रामदास भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने ट्रैक्टर चालक कपिल राजभर को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक सदानंद मौर्या की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। अभी परिजन उसे वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूटी सवार मृतक के परिजन की तरफ से कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।