फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When work was not done air was let out of government crane in mau councilor created ruckus Nagar Panchayat

UP: काम नहीं हुआ तो निकाल दी सरकारी क्रेन की हवा, सभासद ने नगर पंचायत पर किया हंगामा; बोले- कब तक होगी अनदेखी

Thu, 03 Jul 2025 09:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 09:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में स्थित नगर पंचायत घोसी कार्यालय के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सभासद ने सरकारी क्रेन की हवा निकाल दी। इसको लेकर कर्मचारियों से उनकी झड़प भी हुई। उन्होंने कहा कि पब्लिक की शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है, इसलिए मैंने ऐसा किया।

विज्ञापन
When work was not done air was let out of government crane in mau councilor created ruckus Nagar Panchayat
काम नहीं हुआ तो निकाल दी सरकारी क्रेन की हवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: नगर पंचायत घोसी के एक सभासद अपनी शिकायत के निस्तारण न होने से नाराज होकर नगर पंचायत का क्रेन की टायर की ही हवा निकाल दिया। सभासद का कहना था कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी ध्यान न देने पर उसके द्वारा यह कृत्य किया गया है। ऐसे में शायद अब जिम्मेदारों की चेतना टूटे और वार्डवासियों की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाए।

विज्ञापन


घोसी नगर पंचायत के बड़ागांव निमतल से सभासद आफताब अहमद ने बताया कि एक माह से वो अपने वार्ड क्षेत्र में खराब बिजली के बल्ब एवं तारों को बार-बार सही करने के अपील कर चुके हैं। लेकिन बिजली के कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा अनदेखा कर दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


इसको लेकर सभासद आफताब अहमद की धैर्य की घड़ी टूट गई। आदर्श नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर बिजली के कार्य करने वाले क्रेन का हवा निकाल कर विरोध किया। इसको लेकर कर्मचारियों एवं सभासद में कहासुनी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

When work was not done air was let out of government crane in mau councilor created ruckus Nagar Panchayat
नगर पंचायत घोसी के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में सभासद आफताब अहमद ने बताया कि चेयरमैन के करीबी लोगों का कार्य किया जा रहा है, जबकि हम लोगों को क्षेत्र में बदनाम करने के लिए अनदेखा किया जा रहा है। पिछले एक माह से कहने के बाद भी बिजली कार्य नहीं कराया गया।

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बिजली के कार्य करने वालों से उनका व्यक्तिगत नाराजगी रही होगी। जिसको लेकर उन्होंने हवा निकाली है। इसको लेकर सभासद आफताब अहमद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed