फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the video of the fight went viral, both the parties filed a case

Mau News: मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला

Tue, 10 Sep 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
When the video of the fight went viral, both the parties filed a case
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। वहीं बीच एक पक्ष से दलित युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एक पक्ष के दलित युवक के पिता स्वारथ शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहां निवासी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि ताजोपुर फातिमा स्कूल के पास सिलाई की दुकान है। पांच सितंबर की रात नौ बजे के अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। कुछ देर बाद एक ग्राहक का सिला हुआ कपड़ा भूल गया जिसको लेने के लिए अपने पुत्र दीपांकर को दुकान पर भेजा। रात 12 बजे तक जब लड़का घर वापस नहीं आया तो अपने छोटे लड़के शिवशंक को अपने साथ लेकर दुकान पर जा रहा था कि ताजोपुर टोला मोहल्ला पहुंचा तो अपने लड़के की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचा। वहां योगेंद्र राजभर और चन्दन राजभर, राजेश राजभर उसका भाई अज्ञात के साथ दो अज्ञात व्यक्ति निवासी ताजोपुर दीपांकर के हाथ पैर रस्सी से बांधकर डंडे से पीट रहे थे। बिजली के तार सटाकर जबरदस्ती जुर्म स्वीकार करा रहे हैं एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर की देर रात 11 बजे के पेट खराब होने पर घर के पास के खेत में शौच के लिए गई थी तभी तीन युवक मुह ढककर आए और मुझे पकड़कर खींचने लगे। मैंने शोर मचाया जिसपर आसपास के युवक दौड़कर आए। उनमें से एक युवक दीपांकर निवासी परदहा को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की घटना की सूचना मिलते दीपांकर के पिता आ गया और पूरे गांव के सामने हाथ पांव जोड़ने लगा और इज्जत की दुहाई देकर पुलिस में खबर नहीं करने की बात कही। जिसपर गांव के लोग के कहने पर युवक को छोड़ दिया गया, इसका फायदा उठाकर दूसरे दिन उसका पिता मेरे घर आया और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा, नहीं देने पर एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed