फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the mass base of the parties collapsed in the storm of Janata Party

जब जनता पार्टी की आंधी में धराशायी हुए पार्टियों के जनाधार

Sat, 05 Feb 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
When the mass base of the parties collapsed in the storm of Janata Party
मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश में छठवीं विधानसभा का चुनाव हुए अभी तीन साल ही बीता था, कि देश में राजनैतिक और आर्थिक हालात कुछ इस तरह बिगड़े की 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा। लगभग 21 महीने बाद आपातकाल हटा तो पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ एक माहौल बन गया। विपक्षी पार्टियों के दबाव में 1977 में सातवें विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई। मतगणना हुई तो जनता पार्टी की आंधी में कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलो के जनाधार धराशायी हो गए। जनता पार्टी की प्रचंड जीत में तत्कालीन आजमगढ़ लेकिन वर्तमान में मऊ जनपद की चारों विधानसभा भी अछूती नहीं रही। सभी विधान सभाओं में जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जबरदस्त जीत हासिल किया। मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधान सभा से 1974 में बीकेडी से जीते शिवप्रसाद इस चुनाव में जनता पार्टी के उम्मीदवार थे और उन्होंने 30,488 मत पाकर कम्युनिस्ट पार्टी के तपेश्वर राम को 9,990 मतों से हराकर सीट जनता पार्टी की झोली में डाल दिया। इसी प्रकार मऊ विधानसभा में भी जनता पार्टी के ही रामजी सिंह ने 33,798 मत प्राप्त कर मत पाकर कम्युनिस्ट पार्टी के अब्दुल बाकी को मात्र 108 मतों से पराजित किया। घोसी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का भी वर्चस्व टूट गया। यहां से जनता पार्टी के विक्रमा राय ने 30,440 मत पाकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जफर आजमी को 2,907 मतों से हराया और यहां भी जनता पार्टी का झंडा बुलंद किया। तत्कालीन नत्थूपुर लेकिन अब मधुबन विधान सभा क्षेत्र में भी जनता पार्टी ने अपना परचम फहराया। जनता पार्टी के प्रत्याशी जगदीश मिश्रा ने 20,551 मत प्राप्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के राजकुमार राय को मात्र 709 मतों से पराजित किया। इस प्रकार वर्तमान की मऊ जनपद की सभी सीटों पर जनता पार्टी का कब्जा हो गया। उस समय रसड़ा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा मऊ जनपद में समाहित था। इस क्षेत्र से भी जनता पार्टी के मन्नू राम ने 23,649 मत पाकर कम्युनिस्ट पार्टी के रघुनाथ राम को 698 मतों से पराजित किया। इस प्रकार आपातकाल के बाद उत्तर प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और प्रदेश के अधिकांश सीटों पर जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना परचम बुलंद किया। मऊ जनपद भी इस जीत में अहम भागीदार बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed