{"_id":"67b8c5c668aabf720404a302","slug":"when-the-driver-dozed-off-the-scorpio-went-into-the-other-lane-and-collided-with-the-bus-eight-injured-mau-news-c-295-1-mau1001-124398-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चालक को झपकी आने पर स्कॉर्पियो दूसरे लेन में जाकर बस से टकराई, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चालक को झपकी आने पर स्कॉर्पियो दूसरे लेन में जाकर बस से टकराई, आठ घायल
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा नगर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की देर रात चालक को झपकी आने पर स्कॉर्पियो दूसरे लेन में सामने से आ रही जनरथ बस से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार आठ लोग घायल हो गए। जिसमें दो गंभीर हैं।
घायल बिहार के हैं जो महाकुंभ स्नान करने को जा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बीते पांच दिन की रात में यह तीसरी घटना है, जिसमें महाकुंभ जा रहे अब तक 22 यात्री घायल हो चुके हैं।
मऊ से सवारी भरकर वाराणसी डीपो की जनरथ बस वृहस्पतिवार की रात करीब 10:30 बजे गोरखपुर जा रहा थी। बस अभी घोसी कोतवाली से 100 मीटर दूर पहुंची थी कि चालक को झपकी आने पर श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान कराने रही स्कॉर्पियो दूसरी लेन में आकर टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार बिहार के बैकुंठपुर निवासी फुलकुमारी देवी (50), कमली देवी (60), लालती देवी (60), हरिकिशोर (55), स्कॉर्पियो चालक एवं सिवान के मदरपुर निवासी चंदन (21), सिसई और बैकुंठपुर निवासी चन्दन (21) घायल हो गए। इसके साथ ही दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। जहाँ से स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
चार दिन में तीसरी घटना, अब तक 22 लोग हो चुके हैं घायल
बृहस्पतिवार की रात में हुई घटना में प्रयागराज जा रहे जहां स्कॉर्पियो सवार आठ लोग घायल हो गए थे। वहीं बीते 16 फरवरी की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर आंबेडकर डिपो और बलिया डिपो की बसों में आमने सामने टक्कर में दस लोग घायल हुए थे। जबकि 17 फरवरी की भोर में मधुबन में एक कार पलटने से बिहार के चार लोग घायल हो गए थे।