फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the DJ was stopped, the organizers turned off the pandal lights for an hour to protest.

Mau News: डीजे पर लगाई रोक तो आयोजकों ने एक घंटे पंडाल की लाइट बंद कर जताया विरोध

Wed, 22 Oct 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
When the DJ was stopped, the organizers turned off the pandal lights for an hour to protest.
मुहम्मदाबाद गोहना में लक्ष्मी पूजा के दौरान मोबाइल में व्यस्त सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी।संवाद
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना के ऐतिहासिक लक्ष्मी पूजा और मेले में मंगलवार को एक घंटे तक अंधेरा छाया रहा। सैकड़ों लोगों के बीच डीजे बजाने को लेकर पुलिस और पंडाल के आयोजकों के बीच नोकझोंक हुई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाराजगी के कारण आयोजकों ने कस्बे में पंडालों की लाइट एक घंटे तक बंद करके पुलिस का विरोध जताया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र में 69, चिरैयाकोट में 29 और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में 181 लक्ष्मी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। 181 में से केवल मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत कस्बा में 62 मूर्तियां रखी गई हैं। साल में एक बार लगने वाले मेले के लिए बीते दो सप्ताह से तैयारी चल रही थी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने लगातार रानीपुर, चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पर शांति समिति की बैठक कर आयोजकों से बातचीत की। मंगलवार की शाम अंधेरा होने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में पुलिस और आयोजकों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने शहीद चौराहे पर डीजे बजाने से मना कर दिया। इसपर पंडाल आयोजकों इकट्ठा होकर अपनी बात रखी, लेकिन बात नहीं बनी। आयोजकों ने एकजुटता दिखाते हुए एक घंटे के लिए पूरे मेले की लाइट बंद कर दी। इससे पूरे मेले में अंधेरा छा गया। पुलिस टीम के हटने के बाद आयोजनों ने शहीद चौक पर डीजे बजाया।
विज्ञापन

--------
इनसेट -
सुरक्षा में नहीं मोबाइल में व्यस्त रहे सुरक्षाकर्मी

मेले में रात नौ बजे से मां लक्ष्मी के दर्शन पूजन के लिए भीड़ जुटने लगी थी। प्रशासन की ओर से लगाए गए वॉच टावर और सीसी कैमरों से ही निगरानी की गई। लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मी अपने अपने मोबाइल में व्यस्त नजर आए। भीड़ के चलते महिला पुलिसकर्मी भी महिलाओं की सुरक्षा पर नजर नहीं रख पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कोट -
आयोजकों से इस तरह की कोई नोकझोंक नहीं हुई थी। मेले में पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।
- केके वर्मा, मुहम्मदाबाद गोहना, कोतवाल

मुहम्मदाबाद गोहना में लक्ष्मी पूजा के दौरान मोबाइल में व्यस्त सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी।संवाद

मुहम्मदाबाद गोहना में लक्ष्मी पूजा के दौरान मोबाइल में व्यस्त सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed