{"_id":"66de19e6e24e612a25088d94","slug":"when-the-demand-was-not-met-after-five-months-the-villagers-performed-sadbuddhi-yagya-for-the-railway-officials-mau-news-c-295-1-mau1001-117530-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पांच माह बाद मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीणों ने रेल अधिकारियों के लिए किया सद्बुद्धी यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पांच माह बाद मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीणों ने रेल अधिकारियों के लिए किया सद्बुद्धी यज्ञ
विज्ञापन
पांच माह से अंडरपास की मांग कर रहे परदहा ब्लॉक के पिपरीडीह बाजार में रविवार को 20 से ज्यादा गांव के ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताते हुए उनके लिए सद्बुद्धी यज्ञ किया। उनका कहना है कि शायद इस यज्ञ से अधिकारियों को उनकी पीड़ा समझ में आ सके और वह जनहित में पिपरीडीह रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण कराए। जिससे 20 से ज्यादा गांव के हजारों लोगों को इससे लाभ मिल सके।
आनन्द सिंह, महेंद्र सिंह, शेषनाथ सिंह, बृजेश सिंह, अभयनाथ सिंह, गामा प्रजापति, हीरा राम प्रजापति, प्रमोद खरवार, सोनू सिंह, मिंटू सिंह, मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बिना अंडरपास बनाए रेलवे ने पिपरीडीह फाटक को बंद कर दिया। इससे पिपरीडीह, हासपुर, मडैया, फुलवरिया, नई बस्ती, खरगजेपुर सहित 20 गांव के लोगों को इससे काफी दिक्कत हो रही है, आवाजाही के लिए लोगों को तीन से चार किमी अतिरिक्त की दूरी तय करनी पड़ रही है। अंडरपास की मांग को लेकर बीस गांव के ग्रामीणों द्वारा बीते पांच माह से प्रदर्शन किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार किया गया था, लेकिन कोई सुनवाई होता न देखकर रविवार को सद्बुद्धी यज्ञ के साथ धरना स्थल पर ही संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बताया कि यज्ञ में शामिल ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देकर इस समस्या के समाधान हेतु उच्च रेलवे के अधिकारियों को बुद्धि देने की कामना की।