{"_id":"664a2e6aea17d6272a0326d6","slug":"when-it-came-to-law-i-even-got-the-partys-mp-arrested-mayawati-mau-news-c-20-1-vns1073-607845-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बात कानून की आई तो मैंने पार्टी के सांसद को भी गिरफ्तार करायाः मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बात कानून की आई तो मैंने पार्टी के सांसद को भी गिरफ्तार करायाः मायावती
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। हमारी सरकार बनी तो पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिया जाएगा। हम बात नहीं करके दिखाते है। बसपा सरकार में सुरक्षा व्यवस्था का यह आलम था कि मैं अपनी सरकार में अपने ही एमपी को आवास पर बुलाकर पुलिस से गिरफ्तार कराया था। बसपा ने सारे समाज को भागेदारी दी है, मुझे भरोसा है की इस चुनाव में आपके सहयोग से जबरदस्त सफलता मिलेगी। यह बात रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के नार्मल के मैदान में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कही। उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना से घोसी लोकसभा के अलावा आजमगढ़, लालगंज, बलिया, सलेमपुर सीट पर निशाना साधा। इस दौरान पांचों सीटों के प्रत्याशी मंच पर रहे। करीब 45 मिनट के भाषण में मायावती ने सबसे पहले निशाना कांग्रेस पर किया। कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से कांग्रेस और सहयोगी पार्टी अब सत्ता से बाहर है। इसके बाद भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि जातिवादी संकीर्णवादी और धर्मवादी राजनीति के चलते इस बार भाजपा भी सत्ता में नहीं आएगी, भाजपा ने किए वादे पुराना किया। बड़े पूंजीपतियों और धन्नसेठों को मालामाल किया।
सभी पार्टियों ने पूंजीपतियों से चुनावी चंदा लिया और जनता के पैसों की बंदरबांट की। जबकि बसपा ने किसी भी पूंजीपति से एक पैसा चंदा नहीं लिया। आगे कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है, कांग्रेस की तरह भाजपा सरकार गरीबों अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है। वहीं सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तो दलित वर्ग का आरक्षण समाप्त कर दिया था। आगे कहा कि प्राइवेट सेक्टर में बड़े पूंजीपतियों के चलते आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। अल्पसंख्यक समाज के खिलाफ केंद्र सरकार तमाम हथकंडे अपनाती है। भाजपा सरकार मे महंगाई बेरोजगारी बढ़ गई है। विरोधी पार्टियां दलितों को गुमराह कर रही है। घोषणा पत्र को कोई भी पार्टी लागू नहीं करती है। आगे कहा कि यूपी में चार बार बसपा की प्रदेश में सरकार बनी थी। इस दौरान दलितों गरीबों, अल्पसंख्यकों मजदूरों के लिए सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं। एक बार भाजपा पर पुन: निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार आपको फ्री में राशन देखकर आपका वोट लेना चाहती है भाजपा के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। देश की जनता केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बेहाल है, उनकी गलत नीतियों के चलते गरीबों की संख्या बढ़ गई है। विरोधी पार्टियों ने हवा हवाई घोषणा पत्र लाकर दलित वोट को भ्रमित कर रही है। इनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है, केंद्र में बसपा की सरकार बनने पर गरीबों अल्पसंख्यकों और सर्व समाज के लिए सम प्रभावी नीतियां बनाई जाएगी। सरकार बनने पर दलित अल्पसंख्यक किसने आज की सुरक्षा और उन्नति के लिए योजनाएं लागू की जाएगी।