फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat will be procured at 48 purchasing centers in the district from tomorrow

एक अप्रैल से जिले के 48 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Tue, 30 Mar 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured at 48 purchasing centers in the district from tomorrow
जिले के 48 क्रय केंद्रों पर कल से होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

ऑनलाइन सत्यापन के किसानों को एलाट होगा क्रय केंद्र
क्रय केंद्रों पर तैयारी को अंतिम रुप देने में जुटे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले में 48 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं जहां एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाएगी। तय समर्थन मूल्य के तहत किसानों को 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इस बार नई व्यवस्था यह लागू की गई है कि पंजीकृत किसान निर्धारित क्रय केंद्र पर ही गेहूं बेच पाएंगे। पहले वे किसी भी केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पहुंच जाते थे।
किसानों से गेहूं की खरीद के लिए जिले के चार एजेंसियों के 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पीसीएफ के 33, विपणन के 13, मंडी समिति काएक और एफसीआई का एक क्रय केंद्र बना है। एक अप्रैल से इन क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। नई खरीद नीति के तहत ऑनलाइन सत्यापन के बाद ही किसानों के लिए क्रय केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। अभी तक यह होता रहा है कि किसान किसी भी क्रय केंद्र पर अपनी फसल बेच देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अलग अलग क्रय केंद्र के लिए अगल अलग गांव निर्धारित किए गए हैं। किसानों का गांव जिस क्रय केंद्र के लिए पंजीकृत होगा उसी केंद्र पर वहां के किसान गेहूं बेच पाएंगे। ऑनलाइन सत्यापन होते ही किसानों के मोबाइल नंबर पर क्रय केंद्र का नाम और टोकन का मैसेज आएगा। क्रय केंद्रों पर सरकारी गेहूं खरीद ई-पॉस मशीन के माध्यम से होगी। गेहूं खरीद के लिए शासन की तरफ से कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर लगाए जा रहे पोस्टर बैनर
मऊ। जिले के 48 क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं रहेंगी। क्रय केंद्र पर पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं जिस पर गेहूं खरीद से संबंधित सभी जानकारियां लिखी होंगी ताकि किसानों को किसी जानकारी के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले के 48 क्रय केंद्रों एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होगी। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए बुनियादी व्यवस्था की जा रही है। पोस्टर-बैनर लगाने की प्रक्रिया चल रही है।-वीके सिन्हा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed