फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat procurement will begin at 56 purchase centers from today, the department is busy in preparations

Mau News: आज से 56 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं खरीद, तैयारियों मेें लगा विभाग

Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will begin at 56 purchase centers from today, the department is busy in preparations
मऊ। जिले में एक मार्च से जिले के विभिन्न क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू होगी। इस वर्ष विभाग की तरफ से 56 क्रय केंद्र खोले गए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीद करने के लिए विभाग पूरी तैयारी में जुटा रहा।
विज्ञापन

शासन की तरफ से पहली बार एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू करने के लिए निर्देश दिया गया है। विभाग की तरफ से खाद्य विभाग से 18, पीसीएफ के 35 और एफसीआई से तीन सहित 56 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं बेचने के लिए अब तक 7173 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। शासन से इस वर्ष विभाग को अभी तक लक्ष्य नहीं मिला है। गत वर्ष 35 हजार एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

गत वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष 40 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हो पाई थी। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में अच्छी खरीद के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। पहले किसानों को स्वयं पंजीकरण कराना पड़ता था। लेकिन, अब संबंधित अधिकारी और केंद्र प्रभारी भी अपनी लॉगिन आईडी से पंजीकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जनपद के सभी क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारी के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। इस बार लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद के लिए विभाग ने पूरी कमर कस लिया है। साथ ही किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed