फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat is kept under the open sky

खुले आसमान के नीचे रखा है गेहूं

Thu, 07 Jun 2018 12:23 AM IST
mau
mau Updated Thu, 07 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wheat is kept under the open sky
मुहम्मदाबाद सिपाह पीसीएफ के केंद्र पर डंप गेहूं। - फोटो : mau
क्रय केंद्रों पर खरीदा गया गेहूं खुले आसमान के नीचे असुरक्षित रखा गया है। विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ब्लाक बड़राँव के गेहूं क्रय केंद्रों पर जगह के अभाव में गेहूं खरीद बंद हो गई है। गेहूं बेचने के लिए परेशान किसान क्रय केंद्र का चक्कर लगाकर वापस लौट आ रहे।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति मोहम्मदाबाद सिपाह गेहूं क्रय केंद्र पर कुल लक्ष्य 3500 कुंतल का था, इसमें 30 मई 2018 तक कुल खरीद 4990 कुन्तल गेहूँ 160 किसानों से खरीदा गया । इसमें से 2550 कुंतल गेहूं पीसीएफ केंद्र मऊ भेजा गया। जबकि सैकड़ों बोरों में भरे गेहूं क्रय केंद्र केि बाहर रखा गया है। हालांकि ऊपर से तिरपाल से ढका है। फिर भी वर्षा होने पर गेहूं भींग रहा हैं।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी सचिव जनार्दन सिंह का कहना है कि पीसीएफ से ट्रक नहीं भेजा जा रहा है, इसलिए  गेंहूं बाहर पड़ा हुआ है। उधर साधन सहकारी समिति कटिहारी बुजुर्गी गेंहूं क्रय केंद्र पर 4 जून तक 62 किसानों का 24 सौ 42 कुंतल गेहूं खरीदा गया। जबकि 6 सौ कुंतल गेंहूं अभी तक पीसीएफ  मऊ भेजा गया है। इसमें दो ट्रक में 700 बोरी गेंहूं पीसीएफ केंद्र मऊ से ट्रक भेजकर मंगाया गया। केंद्र प्रभारी अभय शंकर सिंह ने बताया कि खुद इंतजाम करके एक ट्रक में 500 बोरी गेहूं प्राइवेट ट्रक से जिले की पीसीएफ गोदाम को भेजवाना पड़ा।  दोनों क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद इस समय बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबारी :  विकास खंड फतेहपुर मंडाव के गजियापुर गेहूं क्रय केंद्र पर 7683 कुंटल गेंहू की खरीद की जा सकी।  इसमें से 3970 कुंटल की डिलेवरी की गई, शेष अनाज 3713 क्विंटल गेहूं बाहर रखा गया हैं।  दुबारी क्रय केंद्र पर गेहूं की कुल 7399 क्विंटल खरीद की गई। इसके सापेक्ष 5000 क्विटल पीसीएफ पर भेजा गया। शेष 2399 क्विटल केंद्र पर बचा है। जबकि दो दर्जन किसान गेंहूं तौल के लिए समय का इतंजार कर रहें हैं।


कहा कि उच्चाधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों के लिए गेंहूं क्रय केंद्र मुसीबत बना हुआ है । विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले के सभी गोदाम भर गए हैं। भाड़े पर नए गोदामों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed