फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat crop burnt

पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 14 Apr 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop burnt
घोसी तहसील के मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा सेमरीजमालपुर स्थित छोटी नहर के पास शार्ट शर्किट से गें? - फोटो : MAU
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरीजमालपुर स्थित छोटी नहर के पास मंगलवार को शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। लपटें निकलता देख खेत में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया। जिस पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक पांच बीघा गेेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। शार्ट सर्किट होने के चलते किसानों के मेहनत कमाई की गेहूं की फसल जलने का क्रम जारी है। सेमरीजमालपुर स्थित छोटी नहर के पास लगे 11 हजार बोल्ट के तार पर शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खेत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। खेत में काम कर रहे मजदूरों ने आग की लपटों को देख शोर मचाना शुरु किया शोर सुनकर आसपास के इलाकों से भारी संख्या में आए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया। सूचना पाकर एक घंटे बाद जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सेमरीजमालपुर निवासी किसान रमाशंकर राय का चार बीघा, भजुरामा लोहार का करीब एक बीघा गेंहूं जलकर राख हो चुका। सूचना देने के किसानों ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी घोसी निरंकार सिंह तथा क्षेत्रीय लेखपाल को दी, लेकिन अभी तक किसानों को सहायता राशि नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed