फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Went to sleep after dinner, body found hanging in the morning

Mau News: रात भोजन कर सोने गया, सुबह फंदे से लटकता मिला शव

Tue, 23 Apr 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Went to sleep after dinner, body found hanging in the morning
मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला मोहल्ले में रविवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों ने देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा तो युवक का शव फंदे से लटका था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक गणेश जायसवाल (26) निवासी ब्राह्मण टोला थाना कोतवाली रविवार की देर रात बाजार से आने के बाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो पाया कि युवक फंदे पर झूल रहा है। यह मंजर देख घर में कोहराम मच गया। परिजन चिल्लाने लगे। देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ की। सभी आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने किन कारणों से खुदकुशी की इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed