फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Went abroad in search of livelihood, bodies of two came home

Mau News: रोजी रोटी की तलाश में गए थे परदेश, घर आया दो का शव

Sun, 26 May 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Went abroad in search of livelihood, bodies of two came home
घोसी/मधुबन। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र निवासी युवक जो दूसरे प्रदेश में रोजी रोटी की तलाश में गए थे। एक की सड़क दुर्घटना तो दूसरे की काम करते समय गिरकर घायल होने से मौत हो गई। दोनों का शव घर पहुंचने पर गांव में मातम पसर गया। घर का नौजवान बेटों में मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घोसी के धरौली निवासी सुधीर कुमार (25) रोजी रोटी की तलाश में केरल गया था। वहां टाइल्स लगाने का काम करता था। टाइल्स लगाने के दौरान एक सप्ताह पहले गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार शाम सुधीर का शव घर पहुंचने पर गांव में मातम पसर गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। तीन साल पहले पिता का निधन से घर की जिम्मेदारी उसके सिर आ गई थी। मां ऊषा देवी और भाई बबलू का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं मधुबन के धर्मपुर कसायर (कैथवली जमीन कैथवली) निवासी चंदन यादव (36) की नासिक में तीन दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार देर शाम शव घर पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। चंदन जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद यदुवंशी का भतीजा था। मृतक के तीन के तीन छोटे बच्चे हैं, सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पिता, मां और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed