फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weeds in Mansadi village due to death in road accident

सड़क हादसे में मौत से मनसड़ी गांव में मातम

Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Weeds in Mansadi village due to death in road accident
बढुआगोदाम। गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर बाजार के पास शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के मनसड़ी गांव का रहने वाला था। गांव में मातम है। दुर्घटना में घायल अन्य चार लोगों में दो की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने बीएचयू रेफर किया है जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल मऊ में चल रहा है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के मनसड़ी गांव निवासी चंद्रभान चौहान की पत्नी की शुक्रवार की सुबह मौत हो जाने पर परिजन और गांव के लोग दाह संस्कार के लिए गाजीपुर गए थे। अंतिम संस्कार के बाद कुछ लोग गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार की सफारी कार में बैठ कर घर लौट रहे थे। इस दौरान अभी वे लोग जंगीपुर के हंसराजपुर बाजार के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने सफारी में टक्कर मार दी। टक्कर से सफारी कार पलट गई जिसमें सवार मनसड़ी गांव निवासी प्रकाश राम (45) की मौके पर मौत हो गई जबकि जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार (42), हजारी चौहान (30), रमेश चौहान (28) और बलिराम चौहान (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने हजारी चौहान और रमेश चौहान को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed