फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weather update lightning havoc in Mau Ghazipur and Azamgarh four people died including woman

मौसम की मारः मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ में बिजली का कहर, महिला सहित चार की मौत

Thu, 08 Jul 2021 09:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ,गाजीपुर,आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ,गाजीपुर,आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jul 2021 09:40 PM IST
सार

वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बृहस्पतिवार को  बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं तेज बारिश के बीच गरज चमक के साथ बिजली गिरने से मऊ में दो और आजमगढ़ और गाजीपुर में एक-एक की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Weather update lightning havoc in Mau Ghazipur and Azamgarh four people died including  woman
बिजली गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत - फोटो : Pixabay

विस्तार

तेज बारिश के बीच गरज चमक के साथ बिजली गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में दो मऊ के और एक-एक आजमगढ़ व गाजीपुर के हैं। आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के लंगड़पुर गांव में सुबह 45 वर्षीय झिनकी देवी रोपाई कर रही थी कि बिजली गिरने से झुलस कर मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेनसागर गांव में बिजली गिरने से विक्रमा यादव (60) की मौत हो गई। वह दोपहर में कोटे की दुकान पर राशन लेने गए थे।  इधर, मऊ के गंगऊपुर गांव के शिवधर प्रसाद (50) तथा राजनाथ यादव (47) मवेशियों को चराने ले गए थे। अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज गरज के साथ बिजली गिर पड़ी जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


उन्हें सीएचसी फतेहपुर मंडाव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। जबकि गांव में मातम छा गया। मऊ के  मधुबन थाना क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में तेज चमक के साथ बारिश हो रही थी। मधुबन दुबारी मार्ग स्थित गंगऊपुर गांव के शिवधर प्रसाद (50) पुत्र कुलपत तथा राजनाथ यादव (47) पुत्र मथुरा सुबह खेत में मवेशियों को चराने ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बिजली गिरी जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के बाद परिवारीजन दोनों को अचेत हाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों  को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। शिवधर प्रसाद की पत्नी शांति देवी व तीन पुत्र शिवानंद, रवि, शिव शंकर एक पुत्री शशिलता तथा राजनाथ यादव की पत्नी राजकुमारी व दो पुत्र राजवंत, राहुल तथा एक पुत्री प्रीति का रो रो कर बुरा हाल था। दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया।

इधर,  हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोन्हिया गांव में सुबह बिजली गिरने से तीन भैंस की मौत हो गई। पशु पालक सुरेंद्र यादव की तीन भैंस चर रही थी। बिजली की चपेट में आने से तीनों भैंस झुलस कर तड़पने लगी। कुछ देर में ही तीनों भैंस की मौत हो गई। तीनों भैंस की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए आंकी जा रही है। हादसे के बाद  लेखपाल कृष्ण बहादुर ने मौके का मुआयना किया और शासन को अपनी रिपोर्ट भेजकर हर संभव आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।  
 

झमाझम बारिश से उमस काफूर, किसानों के चेहरे खिले

Weather update lightning havoc in Mau Ghazipur and Azamgarh four people died including  woman
बारिश के बाद जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले में बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। मौसम सुहावना देख किसान खेती की तैयारी में जुट गए। तमाम किसान रोपनी के लिए खेतों में पहुंच गए।  पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। उमस से लोगों की तबीयत खराब होने लगी थी।

लोग इंद्रदेव से शीघ्र बारिश की मन्नत मांग रहे थे। बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का कार्य धीमी गति से चल रहा था। जिन खेतों में धान की रोपाई हुई थी वहां सिंचाई के अभाव में फसल मुरझाने लगी थी। बृहस्पतिवार को उनकी मन्नत इंद्रदेव ने कुबूल कर ली। और अलसुबह आसामन में मेघों की आवाजाही तथा ठंडी हवाएं चलने लगी। आकाश मेें घने बादल छा गए, जिससे बारिश की उम्मीद बढ़ गई।

सुबह नौ बजे के लगभग आसमान में कारे-कजरारे बादलों ने डेरा जमा लिया और लगभग इसी समय झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद तक हुई बारिश में तमाम किसान रोपाई कराने के लिए फावड़ा के साथ खेतों में पहुंच गए। बारिश के बाद नगर के निजामुद्दीनपुरा, चांदमारी, मुंशीपुरा, रघुनाथपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को कुछ असुविधा का सामना जरूर करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed