{"_id":"6a7626f3ba2ddbed2f0a7cc4","slug":"weather-takes-a-u-turn-heat-and-humidity-rise-after-rain-mercury-climbs-by-3-degrees-mau-news-c-295-1-svns1028-149914-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का यू-टर्न : बारिश के बाद बढ़ गई गर्मी और उमस, पारा 3 डिग्री चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का यू-टर्न : बारिश के बाद बढ़ गई गर्मी और उमस, पारा 3 डिग्री चढ़ा
विज्ञापन
मऊ। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच निकली तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी।
उमस के चलते लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। गर्मी और उमस के बीच बिजली के बार-बार आने-जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
शुक्रवार को तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकलने और बादलों के छाने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। दोपहर में तेज धूप निकलने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। उमस और गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे।
मौसम के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 75 प्रतिशत रही, जबकि हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।