फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   weather

तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

Tue, 25 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
weather
मऊ। मंगलवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदबांदी हुई।इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम मेें बदलाव से किसान चिंतित दिखे। फरवरी माह तीसरे सप्ताह से ही गर्मी जैसा मौसम हो गया था। गत शुक्रवार को हल्की बारिश होने के बाद दो दिनों से धूप निकल रही थी।मंगलवार को एकाएक मौसम ने करवट बदला। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग आठ बजे तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी हुई। हवा चलने से ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। सिर पर टोपी लगाने को विवश हो गए। तापमान पर नजर डाला जाए तो रविवार को अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों की मानें तो बदलते मौसम से ठंड बढ़ने से गेंहू की फसल को काफी राहत मिलेगी। जबकि दलहनी, तिलहनी, आलू की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना था कि अभी हल्की बारिश हुई है। फसलों पर असर नही पड़ा है। तेज बारिश होने की स्थिति में दलहनी,तिलहनी तथा आलू फसल पर असर पड़ सकता है। तेज हवा चलने पर गेहूं की फसल गिर सकती है। किसान खेतों में पानी जमा न होने दें। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। फसल में रोग के लक्षण मिलने की स्थिति में विशेषज्ञों से सलाह लेकर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed