फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   We civil society have an important role in environmental protection

पर्यावरण संरक्षण में हम नागरिक समाज की होती है अहम भूमिका

Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
We civil society have an important role in environmental protection
नगर के सोनीधापा इंटर कालेज में लगे पुस्तक मेला में पुस्तकों का अवलोकन करतीं शिक्षिकाएं।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। पर्यटन विभाग, संस्कृृति विभाग उप्र एवं वन विभाग के सहयोग से नेशनल बुक ट्रस्ट के रचनात्मक सहयोग से नगर के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित पुस्तक मेले के दूसरे दिन ‘पर्यावरण संरक्षण में नागरिक दायित्व’ विषय पर विचार विमर्श का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए जाने वाले वाचनालय शुल्क का उपयोग इस मेले से महत्वपूर्ण किताबों को खरीदने के लिए किया जाए। चीफ कन्जरवेटर फारेस्ट शिवपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में नागरिक समाज की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यदि हम दैनिक जीवन में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखे तो काफी हद तक पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिल सकती है। सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू राय ने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि प्रकृति के कण-कण में ईश्वर है अल्लाह है। संस्कृतिकर्मी राजीव रंजन ने कहा कि यदि हमें सही मायनों में पर्यावरण संरक्षण करना है तो हम सबकी की यह जिम्मेदारी बनती है हम स्वयं में तथा अपने बच्चों में पर्यावरण का संस्कार रोपित करेेें। अंत में स्कूल की अध्यापिका ऋचा त्रिपाठी के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं थीम पर बहुत ही खूबसूरत नाट्य प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed