{"_id":"684293ba71f68be81206a9d1","slug":"water-tanks-will-be-connected-to-main-line-of-jalkal-in-varanasi-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: जलकल की मुख्य लाइन से जुड़ेंगी पानी की टंकियां, इन इलाकों में दूर होगी पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: जलकल की मुख्य लाइन से जुड़ेंगी पानी की टंकियां, इन इलाकों में दूर होगी पानी की समस्या
Fri, 06 Jun 2025 12:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:37 PM IST
सार
Varanasi News: सुंदरपुर, नरिया, भिखारीपुर आदि इलाकों में पानी की समस्या दूर होगी। ऐसा इसलिए कि जलकल की मुख्य लाइन से पानी की टंकियां जुड़ेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
वाराणसी शहर के कई इलाकों में पानी की पाइप लाइन बिछाकर भेलूपुर जलकल की मुख्य लाइन से जोड़ा जा रहा है। सुंदरपुर, नरिया, भिखारीपुर आदि इलाकों में पानी की समस्या दूर करने के लिए टंकियों को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है ताकि फोर्स के साथ लोगों को पानी मिल सके।
विज्ञापन
शहर की कई कॉलोनी में पानी टंकी बनी। उसी समय पेयजल की पाइप लाइन भी बिछ गई थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप कर जलकल की लाइन से पानी की टंकियों को जोड़ने को कहा। जब लाइन जुड़ जाएगी तो फोर्स बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूरे मोहल्ले वालों को पानी मिलेगा। इस बारे में जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि पानी की टंकियों का फोर्स बढ़ाने के लिए जलकल परिसर की मुख्य लाइन से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन