फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water park will no longer be a pond based theme

तालाब बेस्ड थीम नहीं अब बनेगा वाटर पार्क

Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Water park will no longer be a pond based theme
नगर के निजामुद्दीनपुरा में अधर में पड़ा तालाब बेस्ड थीम पार्क।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका ने आखिर बच्चों के मनोरंजन की भी सुधि ले ली। उसने वर्षों से अधूरे पड़े तालाब बेस्ड थीम पार्क की कार्य योजना में बदलाव कर अब उसे वाटर पार्क में तब्दील करने की योजना बनाई है। प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। इससे पहले इस पार्क में तालाब बेस्ड थीम के साथ टहलने के लिए पाथवे तथा योगा सेंटर बनाने की योजना थी। लेकिन अब इसमें बदलाव से जहां बच्चों को बेहतर पार्क मिलेगा तो वहीं नगर पालिका के राजस्व में इजाफा भी होगा। वार्ड नंबर नौ निजामुदीनपुरा मोहल्ले में डेढ़ एकड़ की जमीन में अमृत योजना के तहत जिले का पहला तालाब बेस्ड थीम पार्क बन रहा है। 50 लाख की लागत से बनने वाले इस पार्क के काम की औपचारिक शुरुआत अप्रैल 2018 में की गई थी। इसके लिए शासन से अब तक तीन किस्त में 24 लाख रुपये की राशि मिली है, लेकिन यह नाकाफी है। नगर पालिका ने रिवाइज कर बजट को बढ़ाकर 80 लाख रुपये करने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अब तक शासन ने कोई स्वीकृति नहीं दी अब इस पार्क की कार्ययोजना में बदलाव करते हुए तालाब का अस्तित्व बरकरार रखने के साथ बच्चों के लिए इसे वाटर पार्क में तब्दील करने की योजना तैयार की गई है। पार्क में बच्चों के लिए बोटिंग की व्यवस्था भी शामिल है। इससे पहले इस पार्क में तालाब के अस्तित्व को बचाने के साथ पार्क के चारों तरफ मार्निंग वाक के लिए पाथवे, एक योगा सेंटर बनाया जाना था। पालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने बताया कि तालाब बेस्ड थीम पार्क में बदलाव कर उसे बच्चो के वाटर पार्क में तब्दील करने की योजना है, इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को जल्द ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed