फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water level of Ghaghra river stable, danger remains

घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर, खतरा बरकरार

Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Water level of Ghaghra river stable, danger remains
दोहरीघाट (मऊ)। घाघरा का जलस्तर स्थिर रहने के बाद भी नदी के उग्र रुप धारण करने से तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। कटान रोकने के लिए संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर बोल्डर रखा गया है। नदी की प्रलयंकारी लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों से टकरा रही थी। कस्बा के ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के स्थिर रहने के बाद भी खतरा बरकरार है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर शनिवार को 69.30 मीटर रहा। शुक्रवार को 69.30 मीटर था। जबकि खतरा निशान 69.90 मीटर है। नदी के रौद्र रुप को देखते हुए सिंचाई विभाग की तरफ से कटान रोकने के लिए संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों नवली देवारा, लोहरा देवारा, मुक्तिधाम, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न जगहों पर बोल्डर रखा गया है।
विज्ञापन

नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों से टकरा रही हैं। इससे मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला, शाही मस्जिद सहित विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों का जहां अस्तित्व खतरा मंडराने लगा है। वहीं बहादुरपुर, रामपुर धनौली, नई बाजार, नवली, सरया, पतनई, ठाकुरगाव, गोधनी बीवीपुर ताहिरपुर,जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, ठीकरहिया, रसूलपुर, सूरजपुर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों को खेतों में रोपी गई धान के फसल के डूबने की चिंता खाए जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed