फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water flowing on the road for two months, trouble

दो माह से सड़क पर बह रहा पानी, परेशानी

Wed, 02 Mar 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Water flowing on the road for two months, trouble
परदहां ब्लाक के ताजोपुर गांव में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी।संवाद - फोटो : MAU
दुबारी। क्षेत्र में दो माह पहले पानी की पाइपलाइन फट जाने से अभी तक पानी सड़कों पर बह रहा है। जो कुछ पानी घरों में पहुंच रहा है तो वह प्रदूषित है। ऐसे में लोग बीमार हो रहे। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। लिहाजा इसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। नाराज लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर बिल का भुगतान नहीं करने ओर तहसील पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ओवरहेड टैंक से 12 गांवों के 400 उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई दी जाती है। टंकी से बिग्रहपुर, टमठा, मठिया, भठिया, गोबरही, भानपुर, रतनपुर, पालपुरा, छठई पट्टी, पंचई पट्टी, खरगीपुर, लक्ष्मीपुर, मोलनापुर सहित विभिन्न गांवों को जलापूर्ति होती है। लगातार दो माह से जलापूर्ति ठप होने से इन गांवों के लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रदूषित पानी का सेवन करने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जनवरी फरवरी के दो महीने में सिर्फ चार दिन जल निगम की सप्लाई मिली है। ग्रामीण रेहाना खातून, बिंदू, नीबू लाल, बतासा, रफीक, मुनीर, तुफैल अहमद, जयप्रकाश यादव, मोबिन अहमद, तारकेश्वर मद्धेशिया, मुहम्मद फैज, जियाऊल हक, मुर्तजा हुसैन, एकरारुल, नरसिंह शर्मा, सतीश मद्धेशिया, निसार खां ने पानी नहीं मिलने पर बिल भुगतान नहीं करने और तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उधर, जल निगम के अवर अभियंता सत्येंद्र कौशल ने बताया कि जल्दी ही क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराकर पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed