मऊ। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से छोटी सरयू के जलस्तर में वृद्धि का जारी है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। जहां एक तरफ हजारों एकड़ धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब चुकी है। वहीं, पशुओं के चारे का भी गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। मार्गों पर जलजमाव होने से आने-जाने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तट पर बसा फतेहपुर ताल नरजा के दलित बस्ती के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को शरण लेने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
लगातार बारिश से छोटी सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते सोंडसर, काछीकला, फैजुल्लाहपुर, धवारियासाथ, फतेहपुर ताल नर्जा आदि गांवों में सैकड़ो एकड़ धान की फसल डूब गई है। वहीं क्षेत्र का मीरपुर, इकौना, कोटवा कोपड़ा, पूूराघाट, नौसेमर, जहनियांपुर, परदहां का बैजापुर, कासिमपुर, सहरोज आदि गांवों के निचले इलाकों के खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। बारिश के चलते फतेहपुर ताल नरजा के दलित बस्ती के दो दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया है। आलम यह है कि घर के साथ-साथ आने जाने वाले मार्ग भी पानी से डूब चुके है। लोग दूसरे घर में शरण लिए हुए हैं। कोपागंज कस्बा के कसारा मोड़ पर नाली की सफाई नही होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया है।