फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water entered most of the houses of Chakki Musadohi village

चक्की मुसाडोही गांव के अधिकांश घरों में घुसा पानी

Sat, 15 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water entered most of the houses of Chakki Musadohi village
चक्कीमुसाडोही के गांव में घूसा बाढ़ का पानी।संवाद - फोटो : MAU
मधुबन। सरयू नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से ऊपर बढ़ रहा है। तहसील क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे चक्की मुसाडोही गांव के 75 प्रतिशत घरों में पानी घुस जाने से लोग मुश्किल में हैं।लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से केरोसिन सहित अन्य जरुरी सामग्री मुहैया नहीं कराई गइ है। ऐसे में लोग पलायन करने लगे हैं। मंड़इयां और मकान जलभराव के चलते गिरने लगे हैं। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र का चक्की मूसाडोही गांव 1600 हेक्टयर में फैला है। यहां की आबादी 3200 है। ग्राम प्रधान के अनुसार गांव के 75 प्रतिशत घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जलभराव से बृहस्पतिवार को गांव के नगीना नामक एक व्यक्ति के पक्के मकान की दीवार गिर गई। जबकि कई घरों की दीवार फट गई है। मड़इयों की कच्ची दीवारें गिरने से गृहस्थी का सामान नष्ट होने लगा है। जलभराव के चलते बिजली विभाग ने बिजली काट दी है। ऐसे में 700 परिवार अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। जबकि प्रशासन ने उन्हें अभी तक कैरोसीन तक नहीं मुहैया कराया है। गांव के दुधही, नंदलाल, बदामिया, नगीना, राम मिलन गांव छोड़कर रिश्तेदार के यहां शरण लिए हुए है। पशुओं को रखने, उनके लिए चारे की व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। मुख्य मार्गो से इन लोगों का संपर्क टूट चुका है। वर्तमान में केवल 10 नाव ही अवागमन का एक मात्र सहारा है। ग्राम प्रधान लल्लन प्रसाद ने बताया कि प्रशासन की तरफ से केरोसिन वितरण नहीं किया जा सका है। पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति का आकलन कर मुुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed