फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water did not come in the canal, farmers worried about drying crops

Mau News: नहर में नहीं आया पानी, सूखती फसलों को देख चिंतित किसान

Wed, 21 Jun 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Water did not come in the canal, farmers worried about drying crops
बोझी बाजार। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र में नहर शारदा सहायक खंड-32 और उसकी शाखाओं में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे मुख्य नहर और उसकी शाखाओं करमपुर और बसावनपुर पर निर्भर खेतों में धान की नर्सरी और अन्य फसलें सूख रही हैं। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड-32 नहर और उसकी शाखाओं के पानी से मादीदुल्लह, सिपाह, रेयांव, विश्वनाथपुर, करमपुर, अमिला, गोठा, खंतिया, रामगढ़, कटिहारी, सरबसपुर, उम्मरपुर, पूनापार, भेलउर चंगेरी, अमिला, बसावनपुर आदि दर्जनों गांवों में की खेती होती है। धान की नर्सरी में अधिक पानी लगता है। किसान ग्रीष्मकालीन खेती ऊड़द, मूंग, ज्वार- बाजार, मक्का, ककड़ी, खीरा और सब्जियों की खेती के लिए नहर का आसरा छोड़ अन्य सिंचाई संसाधनों के सहारे के जुगाड़ में लगा है। रामप्यारे यादव, संजय सिंह पटेल, महाचंद चौहान, जितेंद्र यादव, रामअवध पटेल, विजय राय, रामसागर मौर्य, रामशकल सिंह, प्रदीप सिंह, रामविजय आदि किसानों ने कहा कि नहर में समय से पर्याप्त पानी नहीं आता है।विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्य नहर की पानी को माइनरों तक पहुंचाने का इंतेजाम भी नहीं किया गया है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी हो रही है। इस बाबत शारदा सहायक खंड-32 नहर के अधिशाषी अभियंता अजमतगढ़ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 25 जून तक नहर में पानी छोड़ दिया जायेगा। जिससे मुख्य नहर सहित उसकी शाखाओं में पानी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed