{"_id":"65ea1247a557edbc8e07bd28","slug":"was-coming-to-the-hospital-to-take-medicine-mau-news-c-295-1-mau1003-109821-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दवा लेने आ रहा था अस्पताल, ट्रेन चलने के बाद दौड़कर चढ़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दवा लेने आ रहा था अस्पताल, ट्रेन चलने के बाद दौड़कर चढ़ा, मौत
विज्ञापन
मऊ। चिरैयाकोट थाना के देवखरी गांव निवासी एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को अपने घर से दवा लेने निकला था। अपने गांव से होकर वह गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर रेवले स्टेशन से मऊ स्टेशन आ रहा था, ट्रेन मेंं ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने परिजन को सूचना देकर सभी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देवखरी गांव निवासी प्रेम सागर (46) पुत्र पलकधारी का मऊ के एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह अपने गांव मऊ आने के लिए निकला था। गाजीपुर के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, टिकट लेने के दौरान ही वाराणसी से गोरखपुर जा रही 15104 इंटरसिटी एक्सप्रेस जो दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी, वह खुल गई। प्रेमसागर ने किसी तरह दौड़कर ट्रेन के कोच नंबर डी- 8 में करीब 7:30 बजे सवार हो गया। ट्रेन में चढ़ने के बाद अचानक उसको लंबी सांस आने लगी और कुछ देर बाद वह अचेत हो गया।
उसी कोच में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियाें ने इसकी जानकारी जीआरपी को दिया। इसी बीच ट्रेन दुल्लहपुर से होकर मऊ रेलवे स्टेशन पर करीब 740 मिनट पर आ गई। स्टेशन पर जीआरपी के साथ रेलवे के चिकित्सक भी पहुंचे, जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर पहचान होने के बाद उसके परिजन को जानकारी दी गई। जीआरपी निरीक्षक विवेकानंद यादव से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल भिजवाया।