फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Was coined by acclamation of Durga Nagar

मां दुर्गा के जयघोष से गूंजा नगर

Sat, 21 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 21 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Was coined by acclamation of Durga Nagar
नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस पर शनिवार को शाम को महाआरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


 साथ ही मां दुर्गा का छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद ग्रहण किया।

रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 19 फरवरी से शतचंडी महायज्ञ की शुरूआत हुई। जिसका समापन शनिवार को यज्ञमानों के हवनकुंड में पूर्णाहूती देने के बाद संपन्न हुआ।
विज्ञापन


 शनिवार को मंदिर को फूलमालाओं और आकर्षक रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। वहीं मंदिर के बाहर गुब्बारों की भी आकर्षक सजावट हुई। शाम को 6.30 मिनट पर मंदिर में मां दुर्गा की महाआरती शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाआरती में सैकड़ों की संख्या में शामिल होने के लिए लोग मंदिर पर पहुंचे। महाआरती के बाद मां को छप्पनभोग चढ़ाया गया। इसके बाद रोडवेज परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थापना दिवस पर पूरा नगर भक्तिमय हो गया।


 इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चुस्त दुरुस्त इंतजाम रहे। रोडवेज होने के चलते जाम की भी स्थिति कई बार उत्पन्न हो गई। लेकिन पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों के सहयोग से यातायात सुचारु हो गया। इस दौरान मुख्य रुप से राजू बरनवाल, बबलू राय, पप्पू बरनवाल, आनंद गुप्ता, मिथिलेश कुमार, धीरज राजभर, नीरज जायसवाल, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed