फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wall painting made ??by children

बच्चों ने वाल पेंटिंग कर दिया संदेश

Mon, 17 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 17 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wall painting made ??by children
कलेक्ट्रेट पर डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पर वाल पेटिंग प्रतियोगिता का शुुभारंभ हुआ। विभिन्न स्कूलों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने स्वयं ब्रश चलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुराइयों और अन्य प्रकार के स्लोगन को दीवारों पर चित्र के माध्यम से उकेर कर समाज में जागरूकता लाना है।
विज्ञापन



शनिवार को नगर क्षेत्र के डीएवी इंटर कालेज, चंद्रा पब्लिक स्कूल, देव पब्लिक स्कूल, राज इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, सोनीधापा इंटर कालेज, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, मुस्लिम इंटर कालेज आदि और राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था के छात्र और छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन



बाल मजदूरी, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मद्यपान निषेध, धूम्रपान निषेध, पर्यावरण, जलसंरक्षण, वूमेन पावर लाइन, खेती किसानी आदि विषयों पर पेंटिंग बनाई। रविवार को भी मास्टर ट्रेनर मुम्ताज खान के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग बनाई। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक  करना है। े
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed