Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On Dev Deepawali, the temples will be illuminated with lamps; the fair is divided into three sectors.

Mau News: देव दीपावली पर आज दीपों से जगमग होंगे देवालय, मेला तीन सेक्टर में बंटा

Mon, 23 Nov 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
On Dev Deepawali, the temples will be illuminated with lamps; the fair is divided into three sectors.
रामघाट पर सुबह से ही माँ सरयू को कढ़ाई चढाने के लिए उमड़ी भीड़
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर्व की चल रही तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गई। भक्त देर शाम तक मंदिरों को सजाने-संवारने में लगे रहे। जिले के सभी देवघर दीपों से जगमग होंगे। इसके साथ ही सरयू नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला लगेगा। दोहरीघाट के मंदिरों, धर्मशालाओं पर श्रद्धालुओं ने डेरा डाल दिया है। एसपी सर्वेश मिश्र ने बताया कि मेले को सुरक्षा की दृष्टि से तीन सेक्टर में बांटा गया है। इसमें रामघाट, मातेश्वरी घाट, रामनगर में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन अपनी तैयारियों को लेकर मुस्तैद है।
विज्ञापन

एसपी सर्वेश मिश्र ने बताया कि रामघाट के प्रभारी थानाध्यक्ष रामायण सिंह, मातेश्वरी घाट के प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद यादव, रामनगर सेक्टर के प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को बनाया गया है। वहीं आपातकालीन व्यवस्था के लिए एक फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था की गई है। कुल 300 पुलिसकर्मी मेले की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। वीडियोग्राफी भी की जाएगी। वहीं मेले को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से रामपुर बेलौली, रानीपुर, हलधरपुर की पुलिस के साथ महिला थाना मऊ सहित 13 इंस्पेक्टर, 56 कांस्टेबल, 34 महिला आरक्षी, एक वायरलेस, एक प्लाटून पीएससी मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की पांच टीम रहेगी तैनात
सीएमओ डॉ. पंकज राज ने बताया कि दोहरीघाट के सरयू तट पर लगने वाले मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक टीम में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड बॉय, एक स्वीपर की तैनाती रहेगी, जो मेला में आए हुए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत उपचार के लिए तैनात रहेंगे साथ ही एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन
एसपी सर्वेश मिश्र ने बताया कि मेले की व्यवस्था को देखते हुए यातायात वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन गोठा फोरलेन अंडरपास से गोरखपुर, आजमगढ़ से आने वाली गाड़ियों को रामपुर अंडरपास से गोरखपुर बाबूराम कैलाशी देवी से बाईपास होते हुए वाहनों के लिए रूट बनाए गए हैं। बाजार में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। चौहान चौक से ही गाड़ियों को मधुबन मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा।
गुरादरी धाम पर जुटेंगे 50 हजार श्रद्धालु
करहां में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को करहां स्थित गुरादरी धाम मठ और पातालगंगा सरोवर पर आस्था का संगम देखने को मिलेगा। परंपरा के अनुसार आयोजित होने वाले स्नान पर्व और भव्य मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। क्षेत्र के 42 गांवों सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पातालगंगा सरोवर में स्नान, परिक्रमा और मठ में विराजमान बाबा घनश्याम दास की समाधि पर शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मठ परिसर में मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए दर्जनों प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके साथ ही खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, लकड़ी से तैयार कुर्सी, मेज, चौकी एवं पत्थर से निर्मित विभिन्न प्रकार के सामान और खाद्य पदार्थों की दुकानें सज गई हैं। समोसा, पकौड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों की दुकानों के अलावा फूल-बताशे की दुकानें भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हैं।
यहां जलाए जाएंगे दीप
कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा होती है। इसी मान्यता के तहत मंगलवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू तट पर श्रद्धालुओं का जमघट लगेगा। नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। घोसी नगर के बड़ागांव पोखरा पूर्वी स्थित श्री कैलाश मानसरोवर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
रामजानकी व गौरीशंकर घाट पर नहीं होगा स्नान
कार्तिक पूर्णिमा पर दोहरीघाट स्थित सरयू तट पर लगने वाले स्नान के लिए आने वाले स्नानार्थियों के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। एक दिन पूर्व बीते के दिन से ही श्रद्धालुओं से पूरा नगर पटा हुआ है। कार्तिक पूर्णिमा मेला और स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर एसडीएम घोसी अशोक कुमार और सीओ घोसी सतेंद्र कुमार तिवारी जिम्मेदारी दी गई है। कस्बे में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। रामघाट पर नदी में बैरिकेडिंग लगा कर लोगों को गहरे पानी में जाने से रोक लगाई गई है। वहीं रामजानकी घाट व गौरीशंकर घाट पर स्नान पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। रामघाट से लेकर सीधा लक्ष्मण घाट व पुल के पास मातेश्वरी घाट तक सुरक्षित जगहों पर ही स्नान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मां सरयू को कढ़ाई चढ़ाने के लिए महिलाओं का उमड़ा हुजूम
दोहरीघाट के सरयू तट के रामघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पूर्व से ही महिलाओं द्वारा मां सरयू को कढ़ाई व सेहरा चढ़ाया जा रहा है। एक दिन पूर्व सुबह से ही अपनी मन्नतें पूरी होने पर कढ़ाई चढ़ाने व सेहरा चढ़ाने के लिए लोगों के तांता लगा हुआ है। महिलाएं मंगल गीत गाकर मां सरयू की आरती की।

रामघाट पर महिलाओं के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम
कार्तिक पूर्णिमा पर कस्बे में लगने वाले स्नान पर्व और मेले में उमड़ने वाले हजारों स्नानार्थियों की सुरक्षा को लेकर सादे वेश में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं रामघाट पर महिलाओं के लिए छह अस्थायी चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। साथ ही रामघाट पर स्नानार्थियों के लिए रैन बसेरा भी अस्थायी बनाया गया है। नौ नाव और नौ गोताखोरों की तैनाती की गई है। तीन निगरानी टावर की व्यवस्था की गई है। तीन अस्थायी प्रसाधन की भी व्यवस्था किया गया है।

रामघाट पर सुबह से ही माँ सरयू को कढ़ाई चढाने के लिए उमड़ी भीड़

रामघाट पर सुबह से ही माँ सरयू को कढ़ाई चढाने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed