फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wall collapses on family drinking tea while sitting in lawn, three injured

लॉन में बैठकर चाय पी रहे परिवार पर गिरी दीवार, तीन घायल

Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses on family drinking tea while sitting in lawn, three injured
पिपरीडीह। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह गांव में सोमवार की सुबह एक घर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे दबने से पांच वर्षीय बच्चा सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के समय घायल बाहर बैठकर चाय पी रहे थे, तभी यह हादसा घटित हो गया। घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह गांव निवासी राजू सिंह सोमवार की सुबह करीब सात बजे अपने परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान ईट तथा गर्रे से जोड़ी गई कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे दबने से पांच वर्षीय कृष्णा के साथ भवन स्वामी राजू सिंह तथा योगेश घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग आए और घायलों को बाहर निकाला, तीनों घायलों को ज्यादा चोटे नहीं लगी। ग्रामीणों ने घायलों को पिपरीडीह बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लाया गया। जहां चिकित्सक ने उपचार कर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed