फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Walking foot slipped, died due to drowning in the pond

टहल रहे अधेड़ का पैर फिसला, तालाब में डूबने से मौत

Sun, 09 Oct 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Walking foot slipped, died due to drowning in the pond
कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार की शाम टहलने गए गया अधेड़ फिसल कर तालाब में गिर गया। जहां गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद अधेड़ के घर न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करते हुए पहुंचे, यहां उसका शव तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सुरेश राजभर 45 पुत्र स्व. मूरत राजभर गांव में बने पोखरे के तरफ टहलने गया था। जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पोखरे में गहरे पानी के अंदर चला गया। वह उसमें से निकल नहीं पाया और उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद जब सुरेश जब अपने घर नहीं पहुंचा तो परेशान परिजन उसे खोजते हुए निकले। जहां तालाब पर पहुंचने पर उसका उतराया हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतका घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था। मृतका के तीन बच्चे हैं जिनमें दो पुत्रियां और एक पुत्र है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं इस घटना से गांव में भी मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed