फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Waiting list of trains going to Mumbai, Surat, Ahmedabad by 20 October

मुंबई, सूरत, अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में 20 अक्तूबर तक वेटिंग लिस्ट

Wed, 23 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Waiting list of trains going to Mumbai, Surat, Ahmedabad by 20 October
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई आदि महानगरों को जाने के लिए कई ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा शुरू किया जा चुका है। लेकिन कम ट्रेनों का संचालन और यात्रियों की ज्यादा संख्या के चलते ट्रेनों में यात्रा करना मुश्किल साबित हो रहा है। अधिकांश ट्रेनों में 15 से 20 दिनों की लंबी वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में लोग यात्रा करने के लिए तत्काल टिकट का सहारा लेे रहे हैं, लेकिन यहां भी कम ही लोगों को टिकट मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि रेलवे ने बीते 21 सितंबर से दिल्ली के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है। इससे पहले 19 सितंबर से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस का संचालन हुआ था। वहीं 12 सितंबर से लखनऊ तथा कानपुर जाने के लिए कृषक तथा वाराणसी इलहाबाद रुट पर चौरीचौरा एक्सप्रेस का संचालन किया। जबकि पहले चरण में एक जून से अमृतसर जाने वाली सरयु यमुना, अहमदाबाद जाने वाली साबरमति तथा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में कृषक तथा चौरीचौरा एक्सप्रेस को छोड़कर अन्य ट्रेनों में कंन्फर्म टिकट मुश्किल हो रहा है। वाणिज्य अधीक्षक नूरआलम ने बताया कि सरयु यमुना एक्सप्रेस में एक जनवरी तक वेटिंग लिस्ट है। जबकि चौरीचौरा चार अक्तूबर तक वेटिंग चल रही। इसीक्रम में कृषक में एक 30 सितंबर तक वेटिंग है। जबकि गोदान एक्सप्रेस, ताप्तीगंगा, साबरमति एक्सप्रेस में 20 अक्तूबर तक के लिए फुल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed