{"_id":"5c9d1841bdec2213ec62278f","slug":"vvpat-machine-tampered-with-gel","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीपैट मशीन से की छेड़छाड़ तो होगी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीपैट मशीन से की छेड़छाड़ तो होगी जेल
Fri, 29 Mar 2019 12:24 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जनरल मास्टर ट्रेनरों कोें संबोधित करते सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्र।
- फोटो : mau
लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल संपन्न कराने के क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनरल मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि यह ट्रेनिंग कोई आम ट्रेनिंग नहीं। इसे गंभीरता से समझें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो मानक तय किए गए हैं उसी मानक के तहत कार्य किया जाना है। कहा कि वीवीपैट मशीन के साथ ज्यादा छेड़छाड़ न किया जाए। क्योंकि यह एक इलेक्ट्रानिक मशीन है। समस्या उत्पन्न हो सकती है। कहा कि कंट्रोल यूनिट, वैलेट यूनिट, वीवीपैट मशीन को हर तरीके से निर्वाचन आयोग द्वारा एवं जनपद स्तर पर भी चेक कर लिया गया। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा हस्तक्षेप किया जाएगा तो उसे सबसे पहले जेल भेजा जाएगा। इसमें निर्वाचन आयोग बहुत ही सख्त पेश आएगा। इसमें किसी भी प्रकार की सिफारिश नही सुनी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिनकी चुनावी ड्यूटी जिस पटल पर लगाई गई है वह अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। बूथों पर किसी पार्टी या राजनीतिक दलों के दबाव में या किसी भी प्रकार का लोभ में न फंसने का निर्देश दिया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि चुनाव में लगाए गए सभी अधिकारी, कर्मचारी छोटी-छोटी बातों का विशेष ध्यान दें।
क्योकि छोटी-छोटी समस्या ही एक बड़ी समस्या का रूप धारण कर लेती है। ट्रेनिंग में चुनाव प्रारंभ होने से लेकर चुनाव संपन्न होने तक की प्रक्रिया को संपूर्ण रूप से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
चुनाव निष्पक्ष शांति पूर्णढंग से कराया जाना है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं की जाएगी। इस अवसर पर बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी रानीपुर, उप जिलाधिकारी घोसी सहित जनरल मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।