फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voting will be conducted for the post of President

Mau News: अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए कराया जाएगा मतदान

Sun, 03 Mar 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Voting will be conducted for the post of President
मुहम्मदाबादगोहना। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को पर्चा वापसी के दिन अध्यक्ष और मंत्री पद पर किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। अब इन दो पदों के लिए आगामी 5 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। जबकि उपाध्यक्ष, सहमंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद के साथ ही कार्यकारिणी के सात पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा 5 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर फिरोज अहमद सिद्दीकी और अली अकरम एडवोकेट द्वारा पर्चा दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को पर्चा वापसी के दिन किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए अली अकरम और फिरोज अहमद सिद्दीकी के बीच मुकाबला होगा। इसी क्रम में मंत्री पद पर भी तीन अधिवक्ताओं द्वारा पर्चा दाखिल किया गया है। किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया जिससे मंत्री पद के लिए आफताब अहमद, उदयभान, और अशोक कुमार एक दूसरे के खिलाफ मुकाबिल होंगे। बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र विजय कुमार, सह मंत्री के लिए मिथिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर आफताब अहमद खान और ऑडिटर पद के लिए संजय शर्मा द्वारा पर्चा दाखिल किया गया था। इस प्रकार इन पदों के लिए एकमात्र नामांकन होने के कारण सभी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए खालिद जमाल, अली इमदाद जैदी, गुलाबचंद और और उमाशंकर यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के तीन पद के लिए मुनव्वर एडवोकेट, सतवंत कुमार, और संजीव कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। कहा कि अब केवल अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए पांच मार्च को वोट डाले जाएंगे। उसी दिन अपराह्न तीन बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed