{"_id":"63ab3e9886dafc6f3a695eca","slug":"voting-for-the-election-of-the-new-executive-of-the-district-bar-association-today-mau-news-vns6906518104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान आज
विज्ञापन
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए 28 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पुस्तकालय कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है। 213 अधिवक्ता वोट हैं। अध्यक्ष, महामंत्री सहित चार पदों नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
मतदान पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न ढाई बजे तक होगा। मतदान के बाद तीन बजे से मतगणना होगी। मतदान के एक दिन पूर्व मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चुनावी सरगर्मी चरम पर रही। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को पक्ष मेें करने के लिए वादे करते रहे।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जवाहर लाल पांडेय ने बताया कि मतदान के समय सभी अधिवक्ताओं को यूपी बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी युक्त परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में कोई भी अधिवक्ता मतदान नहीं कर सकेगा। मतदान के समय मतदान कक्ष में कोई भी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
जिन पदों पर मतदान होना है उसमें अध्यक्ष पद पर पारसनाथ और दिनेश के बीच सीधी टक्कर की उम्मीद है। महामंत्री पद पर संतोष कुमार श्रीवास्तव और संजय सिंह के बीच लड़ाई है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश, प्रदीप पांडेय और संजय गुप्ता के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। आडिटर पद पर चंद्रशेखर और शीत पाठक के बीच सीधा संघर्ष होगा।