फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vote fearlessly, we will do security

भयमुक्त होकर करें मतदान, सुरक्षा हम करेंगे

Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vote fearlessly, we will do security
शहर में विधानसभा चुनाव को लेकर रूट मार्च करते करती एसएसबी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त संपन्न कराने के क्रम में बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही नगर के 10 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमी मिलने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वह भयमुक्त होकर मतदान करें। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। सिटी मजिस्ट्रेट तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मेें पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर रौजा, खीरी बाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान चेतावनी दिया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने या निर्वाचन में किसी भी प्रकार का विरोध उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मुस्लिम इंटर कॉलेज ,तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, निस्वान, मदरसा फैजान, मदरसा सहित 10 से अधिक मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। भयमुक्त होकर मतदान करें। शरारती तत्व दूर रहें। वरना उनकी जगह सिर्फ जेल में होगी। कोपागंज : विधान सभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त तथा मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन व अर्धसैनिक बल के जवानों ने बृहस्पतिवार को रूट मार्च किया। इस दौरान ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के क़स्बा अदरी, कुरर्थीजाफरपुर में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने सीओ घोसी राजीव प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष हरे राम मौर्या के नेतृत्व में रूट मार्च किया। सीओ ने कहा की मतदान से सम्बंधित किसी भी राजनितिक दल द्वारा जोर जबरदस्ती या दबाव बनाया जाता है तो इसकी सूचना दें उस पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed