Mau News: पश्चिम बंगाल में हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व हिन्दू परिषद का फूटा गुस्सा, जुलूस निकाल जताया विरोध
Mau News: मऊ जिले में ममता सरकार के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद ने मोर्चा खोला। पश्चिम बंगाल में हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने जुलूस निकालकर विरोध जताया।
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले बुधवार को जिलाध्यक्ष पारस मणि सिंह दीपू के नेतृत्व में भारी संख्या में हिन्दू समाज के लोग जुलूस के शक्ल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद ने अपने ज्ञापन पत्र के माध्यम से कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को निर्बाध रूप से अपने षडयंत्रों को क्रियान्वित करने की खुली छूट दी जा रही है। उससे स्पष्ट होता है कि बंगाल की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है।
मुर्शिदाबाद से प्रारम्भ हुई यह हिंसा अब संपूर्ण बंगाल में फैलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन शासकीय तंत्र दंगाइयों के सामने केवल निष्क्रिय ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर इनका सहायक या प्रेरक बन गया है। इससे पहले कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए, केंद्र सरकार को प्रशासन का नियंत्रण व संचालन अपने हाथ में लेकर राष्ट्र विरोधी व हिंदू विरोधी तत्वों को उनके कुकर्मों के लिए सजा दिलवानी चाहिए।
आगे कहा कि वक्फ तो केवल बहाना था, असली उद्देश्य मुर्शिदाबाद को हिंदू शून्य बनाना था। इस उन्मादी जिहादी भीड़ ने हिंदुओं के 200 से अधिक घरों और व्यावसायिक दुकानों को लूटकर जलाया, सैकड़ो हिंदुओं को बुरी तरह घायल किया व तीन नागरिकों की निर्मम हत्या की गई। परिणाम स्वरूप 500 से अधिक हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद से पलायन करना पड़ा। उनके पास जाकर उनकी चिंता एवं सहायता करने की अपेक्षा ममता बनर्जी दंगा भड़काने वाले इमामो से मिल रही हैं। ममता अब शरणार्थियों को सुविधा देने की जगह उनको वापस जेहादियों के सामने जबरन परोसने का षड्यंत्र कर रही हैं।
कहा कि ममता सरकार भारत के संघीय ढांचे को बंगाल में ध्वस्त कर अपनी सरकार और वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है ।बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को निर्बाध रूप से आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।इससे हिंदू का अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है।
कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पारसमणी सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, जिला मंत्री अंकित बरनवाल, जिला सेवा प्रमुख मधु पांडेय, जिला मंत्री चंदन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला गोरक्षा प्रमुख बबलू गोड़, जिला संयोजक प्रियांशु सिंह, तेजस हिमांशु, अंशु, अनमोल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.