फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   violation of code of conduct

दावेदारों की होर्डिंग से पट गए चट्टी-चौराहे

Sat, 26 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 26 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
violation of code of conduct
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जगह-जगह दावेदारों के बैनर पोस्टर से चट्टी चौराहे पटे हैँ। अभी किसी को चुनाव चिह्न आवंटित नहीं हुआ है। इसके चलते होर्डिँग वार से ही दावेदार मैदान मारने के फिराक में हैं। खाली जगह पाकर दावेदार सरकारी भवन एवं सरकारी संपत्तियों का भी ख्याल नहीं कर रहे। इसे हटवाने में प्रशासन को पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन



सभी चट्टी चौराहों पर चुनाव आचार संहिता की धज्जी उड़ रही है। प्रत्याशी अपने पक्ष में चुनाव को करने के लिए बैनर पोस्टर युद्ध शुरू किए हैं। जबकि इस खर्च का कोई विवरण नहीं रख रहा। रात दिन लाउडस्पीकर से भी प्रचार प्रसार हो रहा है। इसका भी समय निर्धारित नहीं है। आए दिन बिजली सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग सड़क पर उतर रहे हैं। कोई राजनीतिक लाभ तो कई समस्याओं को लेकर चुनाव आचार संहिता की धज्जी उड़ा रहा है।
विज्ञापन



 जनपद में चुनाव आचार  संहिता पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही लागू हो गई। लेकिन चुनाव लड़ने वाले इच्छुक अपना प्रचार करने के लिए जगह-जगह बैनर पोस्टर लगा दिए। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी किसी प्रत्याशी ने अपनी होर्डिंग पोस्टर को नहीं हटाया। यही नहीं  बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई भी जा रही है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि सभी एसडीएम को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह होर्डिँग एवं पोस्टरों को हटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जो प्रत्याशी नहीं मान रहे, उनके खिलाफ नोटिस भेजकर कार्रवाई कराएं। प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दावेदारों से प्रचार प्रसार आचार संहिता का पालन करते हुए किए जाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed